{"_id":"607f08ef8ebc3e59144f24c4","slug":"pravasi-returning-auraiya-news-knp6245364135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में प्रवासी, हर रोज हजारो की वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत में प्रवासी, हर रोज हजारो की वापसी
विज्ञापन
बस स्टैड से बिना जांच कराए ही गांवों को जाते प्रवासी
- फोटो : AURAIYA
बिधूना(औरैया)। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे आंकड़े और लॉकडाउन के डर से प्रवासियों का आना शुरू हो गया है। उन्हें अपना गांव ही सुरक्षित लग रहा है। लेकिन खास बात ये है कि ये प्रवासी बिना जांच व स्क्रीनिंग के घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ सकता है।
दिल्ली में छह दिन का लॉकडाउन लगने के बाद मंगलवार को वहां से प्राइवेट बसों से जिले में पहुंचने वालों की संख्या काफी रही। इनमें युवा अधिक थे।
सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक दिल्ली से दिबियापुर, बेला, फफूंद, औरैया, बिधूना में प्रवासी पहुंचे। लेकिन प्रवासियों की न तो स्क्रीनिंग की जा रही है और नहीं एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच। जबकि डीएम ने प्रवासियों के आने पर निगरानी समिति द्वारा सूचना देने और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वालों की जांच के निर्देश दिए हैं।
जांच न कराने पर होगी कार्रवाई
बाहर से आने वाले लोग पहले अस्पताल जाके जांच कराएं उसके बाद घर जाएं। ताकि उनका परिवार भी सुरक्षित रह सके और गांव भी कोरोना संक्रमण से बच सके। अगर कोई भी जांच नहीं करा रहा है और बाद में संक्रमित पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राशिद अली खान, एसडीएम बिधूना