फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pragatisheel samaajavaadee paartee ke sahayog se banegee kendr mein sarakaar: shivapaal

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सहयोग से बनेगी केंद्र में सरकार: शिवपाल

Sat, 10 Nov 2018 11:33 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 10 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
pragatisheel samaajavaadee paartee ke sahayog se banegee kendr mein sarakaar: shivapaal
जिला कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ करते राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amarujala
सुभाष चौराहे के निकट नगर पालिका मार्केट में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में उनकी पार्टी के सहयोग से सरकार बनेगी। उन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया।  
विज्ञापन



  शनिवार को पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों की पार्टी बन चुकी है। पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है। 2019 में होने वाले चुनाव में केंद्र में जिस भी पार्टी की सरकार बनेगी, उसमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का अहम योगदान होगा। एक सीट मुलायम सिंह यादव के लिए छोड़ी गई है। बाकी 79 सीटों पर पार्टी पूरे दम खम से चुनाव लड़ेगी। 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपनी दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो साल तक संबंध बनाने का प्रयास किया। सम्मान न मिलने पर पार्टी बनाने का निर्णय लेना पड़ा। उनकी पार्टी में सपा ही नहीं अन्य दलों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी बनाने से भारतीय जनता पार्टी को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed