{"_id":"656a2173aa273366c2092089","slug":"pradhan-will-take-responsibility-of-sending-children-to-school-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5892-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बच्चों को स्कूल भेजने की जिम्मेदारी निभाएंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बच्चों को स्कूल भेजने की जिम्मेदारी निभाएंगे प्रधान
Fri, 01 Dec 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ग्राम प्रधानों का सहयोग लेगी। ग्राम प्रधान उन बच्चों के घर जाएंगे जो लंबे समय से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। उन्हें स्कूल भेजेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय से अनुपस्थित बच्चों के अभिभावक से संपर्क किया जाता है। यदि कोई बच्चा लगातार एक से तीन दिन अनुपस्थित रहता है तो संबंधित विद्यालय के शिक्षक अभिभावक से फोन कर स्थिति की जानकारी लेते हैं। चार से छह दिन तक अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के घर पर ग्राम प्रधान के सहयोग से बच्चों के अभिभावक से बातचीत कर स्कूल लाने काे जल्द अभियान चलाया जाएगा।
-- -- -- -
अभिभावकों को जागरूक करने के लिए होगा चौपाल का आयोजन
खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में हर महीने ब्लॉक के तीन गांवों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा चौपाल के दौरान शैक्षणिक रणनीति, संदर्शिका, टीएलएम, प्रिंट सामग्री, गणित व विज्ञान किट, रिपोर्ट कार्ड आदि का प्रदर्शन कर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। हर महीने अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित होगी। हर महीने के अंतिम शनिवार को उस महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन मनाया जाएगा।