{"_id":"ca383357635131be24b5b5e21e467d5d","slug":"pradhan-drawn-blueprint-of-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने खींचा विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने खींचा विकास का खाका
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत असेनी में चुनाव के बाद पहली बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायत के सभी मजरों में विकास कराए जाने को लेकर सर्वसम्मति बनी। विकास कार्यों के लिए पांच समितियों का गठन किया गया है।
ग्राम पंचायत सचिव शिवरतन पाल ने वर्ष 2015-16 के लिए राज्य वित्त से प्रस्तावित व छूटे कार्यों को पढ़कर सुनाया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि छूटे विकास कार्यों को धन आवंटित होते ही पूरा करा लिया जाए। इसेक अलावा पांच समितियों का गठन किया गया है।
इसमें प्रशासनिक व निर्माण कार्य समिति की अध्यक्ष प्रधान संगीता भदौरिया, जल प्रबंध समिति का अध्यक्ष मोनी देवी, शिक्षा समिति की अध्यक्ष संगीता देवी, सचिव परिषदीय विद्यालय प्रधानाध्यापक केसी मिश्रा, नियोजन विकास समिति की अध्यक्ष प्रधान संगीता भदौरिया को बनाया गया है।
विज्ञापन
संगीता भदौरिया ने आश्वस्त किया कि गांव के सभी मजरों में समानता से विकास कार्य कराए जाऐंगे। इसके लिए सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे। सचिव शिवरतन पाल ने ग्राम पंचायत की बैठकों में सभी सदस्यों से उपस्थित रहने के लिए कहा।
असेनी के मिलन केंद्र पर आयोजित बैठक में प्रधान पति पप्पू भदौरिया, सचिव शिवरतन पाल, सदस्य राजीव गुप्ता, पुष्पा देवी, सतीश कुमार, कालिंद्री देवी, जबर सिंह, बेशक अली, प्रमोद, इरशाद, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।