फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pradhan aur sachiv ko notice

प्रधान और सचिव के खिलाफ दूसरी नोटिस जारी

Tue, 11 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
pradhan aur sachiv ko notice
औरैया। ब्लॉक अजीतमल की ग्राम पंचायत रहमापुर के प्रधान और सचिव द्वारा करीब आधा सैकड़ा शौचालयों के संबंध में स्पष्टीकरण न देने पर रिमाइंडर जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की डीपीआरओ ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लगभग दो तीन माह पहले ग्रामीणों ने डीएम अभिषेक सिंह से ग्राम पंचायत रहमापुर में शौचालयों के निर्माण मेें अनियमितता और लगभग 50 शौचालयों की धनराशि का गबन होने का आरोप लगाया था। जिस पर डीएम ने डीपीआरओ राजेश चौरसिया को मामले की जांच के निर्देश थे। डीपीआरओ की स्थलीय जांच में शिकायत सही पाई गई। जिस पर डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था, जवाब न देने पर डीपीआरओ ने दूसरा नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया का कहना है कि यदि तय समय में प्रधान और सचिव द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो प्रधान और सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में तीन ग्राम पंचायतों को नोटिस
औरैया। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि शौचालय निर्माण में अनियमितता में सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पड़रिया की प्रधान संगीता व सचिव राजीव, ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत खानपुर फफूंद की प्रधान साक्षी व सचिव सुरेश चंद्र, ग्राम पंचायत परवाहा के प्रधान अजय सिंह और सचिव नंदराज को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तय समय में जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रधानों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed