फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pradersan,auraiya,lakhimpur khiri

लखीमपुर की घटना पर विपक्षी दलों में उबाल

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
pradersan,auraiya,lakhimpur khiri
औरैया। लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से रौंदे जाने के विरोध में सपा, कांग्रेस, भारतीय किसान यूनियन समेत कई संगठनों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाकर शासन-प्रशासन को कोसा। इस मौके पर ज्ञापन भी सौंपे गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट व आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से कलक्ट्रेट तक यात्रा निकालकर लखीमपुर खीरी की घटना की तीखी आलोचना की गई। कलक्ट्रेट पहुंचकर सपाई धरने पर बैठ गए। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम रेखा एस. चौहान को सौंपा। बाद में सपाइयों ने घटना के विरोध में अपनी गिरफ्तारी दी। कार्यकर्ताओं को मुख्यालय से रोडवेज बसों में भरकर कन्हाई का पुर्वा स्थित पॉलीटेक्निक अस्थायी जेल भेजा गया। पूर्व सांसद प्रदीप यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा लखीमपुर में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर जबरन कार चढ़ाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर ओम प्रकाश वर्मा, सुशील वर्मा, शिव सिंह पाल, जितेंद्र दोहरे, अमित यादव, रचना सिंह, रेखा वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

भाकियू के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों का हुुजूम कलक्ट्रेट पहुंचा और नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम रेखा एस. चौहान को सौंपा। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त किए जाने, सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए मुकदमा दायर करने, मंत्री के बेटे की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने, घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी से कराने, मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीण राजपूत, प्रबल प्रताप सिंह, सतीशचंद्र, सुखदेव सिंह, भुवनेश आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मुन्ना खां, जन अधिकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमाकांत राजपूत, श्रीकृष्ण, अरविंद सिंह, राहुल, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे, राष्ट्रीय किसान मंच के मध्य यूपी के प्रभारी आशीष दुबे आदि ने भी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कलक्ट्रेट के बाहर पुलिस मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी ने घटना के विरोध में धरना दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने में विश्वास करती है। दोषियों की तत्काल गिरफ्तार न हुई तो कांग्रेस संघर्ष शुरू करने के लिए बाध्य होगी। संतोष भदौरिया, अहसान मोहम्मद, शोभित त्रिपाठी, प्रदीप चौधरी, रेशमा बेगम, अशोक राजपूत, रोहित दिवाकर, नैम सिंह, मनोज कुमार आदि रहे। वहीं, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पाल को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे नाराज कार्यकर्ताओं ने आवास पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed