फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Practical and oral examinations of bachelors and masters from 28th

Auraiya News: स्नातक व परास्नातक की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं 28 से

Mon, 24 Jun 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Practical and oral examinations of bachelors and masters from 28th
औरैया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के संबद्ध डिग्री कॉलेजों की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं 28 जून से प्रारंभ होंगी। जिसके लिए जनपद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने जारी पत्र में बताया कि वर्ष 2023-24 के वार्षिक मुख्य परीक्षा के स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक के द्वितीय के प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो चुका है। यह परीक्षाएं 28 जून से प्रारंभ होंगी और एक जुलाई तक संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जनपद में तिलक महाविद्यालय औरैया और अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि वह परीक्षार्थियों को समय से सूचित करें। जिससे कि समय पर वह परीक्षा में प्रतिभाग कर सकें। परीक्षा निर्धारित तिथियों में सुबह 10 से पांच बजे तक संपन्न कराने के निर्देश हैं। इस संबंध में परीक्षा केंद्र प्रभारियों को भी निर्देशित किया है कि कार्यक्रमानुसार परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय से निर्देश मिले है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू करा दी गईं है। जनपद के समस्त कॉलेजों के छात्र जिले में बने दो केंद्रों पर ही परीक्षा देंगे।- रवि कुमार, प्राचार्य, तिलक महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed