{"_id":"860d4947d05c372cc5e746693167c0eb","slug":"power-theft-in-238-people-holding-63-38-million-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 238 नपे, 63.38 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में 238 नपे, 63.38 लाख वसूले
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जनवरी से जनपद में बिजली चोरी रोको अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने 238 बिजली चोरों को पकड़कर 63.38 लाख रुपए का बकाया वसूला और 371 नए मीटर लगवाए गए।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए जिला स्तर चलाए गए अभियान के तहत टीम ने थाना स्तर पर जांच दल बनाया।
जांच दल का अध्यक्ष संबंधित थानाध्यक्ष को बनाया गया है। दल में वीडीओ, अवर अभियंता विद्युत को शामिल किया गया है। यह जांच दल थाना क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में विद्युत चोरी पर रोक लगाने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत से लेकर सोमवार तक विभाग ने कटिया से बिजली चुराने में 238 लोगों को पकड़ा है। विभाग की ओर से इन विद्युत चोरों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट कराई गई है। वहीं अभियान के दौरान विभाग की ओर से 371 नए मीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
258 विद्युत संयोजन भी किए गए हैं। जांच दल ने 63.38 लाख रुपए के बकाया बिल की वसूली की है। वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से संचालित एक मुश्त समाधान योजना के तहत अधिकारियों ने अब तक 4113 पंजीकरण किए हैं। 218.48 लाख रुपए के अधिभार छूट भी दी गई।
1852 उपभोक्ताओं से 300.41 लाख रुपए की बकाया धनराशि भी वसूली गई है। अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में एक मुश्त समाधान योजना के तहत शहरी व व्यवसायिक विद्युत उपभोक्ताओं को अधिभार में पचास फीसदी की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में यह अभियान 28 फरवरी तक जारी रहेगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र में अवर अभियंता विद्युत शशिकांत मौर्या के नेतृत्व में अभियान के तहत सोमवार को चेकिंग टीम ने क्षेत्र के ग्राम मधूपुर, नसीराबाद व गढ़िया गांव में चेकिंग की।
इस दौरान टीम को ग्राम नसीराबाद में रामनरेश, जितेंद्र, सुशील कुमार, गिरीशचंद्र व रामनारायण कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
वहीं गढ़िया गांव में रामरतन, शिवनाथ व धरमसिंह तो ग्राम मधूपुर में संजय कुमार, जगदीशचंद्र, गुरुनारायण, अखिलेश कुमार व बाबू सिंह को विद्युत चोरी में पकड़ा गया। अवर अभियंता श्री मौर्या ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।