फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power cut for 15 hours due to transformer cable breaking

Auraiya News: ट्रांसफार्मर का केबल फुंकने 15 घंटे बिजली रही गुल

Tue, 26 Sep 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Power cut for 15 hours due to transformer cable breaking
कंचौसी। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पुर्वा महिपाल सिंह में सोमवार की रात ट्रांसफार्मर की केबल फुंक गई। जिससे दो मोहल्लों की करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कलक्ट्री रोड पर रखे ट्रांसफार्मर की लीड सोमवार की रात्रि करीब सात बजे फाल्ट हो गया। इससे दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली बाधित होने रात में लोग परेशान रहे। सुबह लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों की एक घंटे की मशक्कत के बाद 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आए दिन बिजली का फाल्ट होने से लोगों में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। असेनी एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर में फाल्ट के चलते समस्या हुई थी। फाल्ट को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed