फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power crisis in 10 years, 30 villages

10 साल से 30 गांवों में बिजली संकट

Wed, 13 Apr 2016 11:48 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 13 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Power crisis in 10 years, 30 villages
चपटा बिजली घर का लगा बोर्ड - फोटो : amar ujala beuro
क्षेत्र के चपटा गांव में बन रहा बिजली घर एक दशक बाद भी जनता को हैंडओवर नहीं हो सका है। इसके चलते सालों से 30 गांवों में बिजली व्यवस्था नहीं सुधर पाई है। यहां के वाशिंदे आज भी लो वोल्टेज और आए दिन होने वाले फाल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अनुसार क्षेत्र के 30 गांवों में बिजली किल्लत दूर करने के लिए शासन से एक 33 केवीए का बिजली घर निर्माण की अनुमति मांगी गई थी। साल 2006 में शासन से चपटा गांव में बिजली घर के मंजू्री मिल गई थी। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था ब्राइट लाइट कंपनी को सौंपी गई थी। कंपनी ने चपटा बिजली घर का निर्माण तेजी से शुरू कराया। लेकिन कुछ समय बाद निर्माण इकाई ने हीलाहवाली शुरू कर दी। जिस पर बिजली विभाग ने कभी ध्यान नहीं दिया। हालत यह हैं कि 10 साल बीतने के बाद भी सब स्टेशन का निर्माण पूरा नहीं हो सका। स्थानीय उपभोक्ता अरविंद दुबे, फरीद खां, साकिर खां, अरमिंदर सिंह, विमल राजपूत आदि ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से शीघ्र चपटा बिजली घर का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की  मांग की है।
विज्ञापन


इन गांवों पर है बिजली संकट
मुरादगंज। मुरादगंज क्षेत्र में लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या आम हो गई है। 24 घंटे में पांच घंटे ही बिजली मिलना मुश्किल हो रहा है। चपटा में बिजली घर का निर्माण होने से गांव बखरिया, सलैया, पुरवा डौरी, सेंगन पुट्ठा, चपटा, नैबलपुर, ततारपुर, हैदरपुर, अलीपुर, जलूपुर, मिश्रीपुर, ऊं्चा, सहबाजपुर,  उद्दमपुर, बेलाझार, बिरुहनी, हर्षा का पुरवा, निगड़ा, फतेहपुर आदि गांवों का बिजली संकट दूर होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण इकाई की कार्य में लापरवाही के कारण इतने समय पर बिजली घर चपटा का निर्माण अधूरा रहा है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला दे दिया है। शीघ्र ही काम में तेजी दिखेगी।
पंकज शर्मा- एक्सईएन बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed