फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power created outcry, water crisis

बिजली के लिए मचा हाहाकार

Tue, 26 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Tue, 26 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Power created outcry, water crisis

मोहल्ला आजाद नगर में रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को तेज धमाके साथ जल गया। साथ ही ट्रांसफारमर का तेल बहने से उसमें आग लग गई। 48 घंटे बाद भी फुंका ट्रांसफारमर नहीं बदलने से लोगों में रोष है।

विज्ञापन

प्रिंस स्टूडियों के सामने रखे ट्रांसफार्मर से मोहल्ला आजाद नगर, गांधीनगर, अंबेडकर नगर, आर्यनगर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है।

शनिवार को तेज धमाके के साथ 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। लोगों ने आग पर मिट्टी डालकर बुझाई। शनिवार को फुंके ट्रांसफारमर की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दे दी, पर दो दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। भीषण गर्मी में बिजली और पानी नहीं मिलने से लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन

 
मोहल्ले के अवध नरेश दुबे, डा. बंगाली, राजबहादुर सिंह यादव, संतोष तिवारी, आशीष त्रिपाठी, शैलेद्र दुबे, आलोक पांडेय ने बिजली विभाग के अधिकारियाें से शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है। जेई राजवीर ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना मिल चुकी है। ट्रांसफार्मर मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के गूजरी महमूदपुर में एक हफ्ते से बिजली गायब है।  सूचना के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी बिना रिश्वत लिए लाइन  ठीक नहीं कर रहे हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक जिला मंत्री बाबूराम निराला ने बताया कि पिछले एक हफ्ते पूर्व गूजरी, महमूदपुर की लाइन खराब हो गई। गांव के लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी।  गूजरी समुदाय के लोगों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारी खराबी दूर करने के लिए 1000 रुपये मांग रहे है।

पैसा न मिलने पर लाइन नहीं ठीक कर रहे है। लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति नहीं सुधारने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

48 घंटे पूर्व ब्रह्मनगर का जल गया ट्रांसफारमर सोमवार को भी बदला नहीं गया। तपिश से परेशान लोग पानी के लिए भटकते रहे। वहीं बिजली नहीं होने से लोग बेहाल रहे। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शिक्षक  नेता सुनील मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व बह्रमनगर मोहल्ले का ट्रासंफार्मर फुंक गया था। जिसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी।

उम्मीद थी कि विभाग खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदल देगा। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से 48 घंटे बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मोहल्ले के सीपू बाजपेई, राजू अवस्थी, महावीर सहाय अवस्थी आदि ने बताया बिजली विभाग बकाया बिल वसूलने के लिए छापे मारता है लेकिन निर्बाध बिजली देने में नाकाम है।


बिजली न आने से मोहल्ले में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। घरों में लोग गर्मी से उबल रहे हैं।  मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शीघ्र ट्रांसफार्मर न रखा गया तो वह जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed