फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Potholes on Ludhpura-Kamal Purwa road; commuters facing trouble.

Auraiya News: लुधपुरा-कमल पुरवा मार्ग पर गड्ढे, लोग परेशान

Wed, 22 Jul 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Potholes on Ludhpura-Kamal Purwa road; commuters facing trouble.
फोटो-13- गड्ढायुक्त सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद
बिधूना। अछल्दा-बिधूना मार्ग से लुधपुरा जाने वाली सड़क पर जगह-जगह हुए गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी व दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से बाइक और साइकिल सवार अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों गांवों की करीब दो हजार की आबादी इस जर्जर रास्ते की वजह से परेशान है। बाजार से लेकर शहर कस्बों के लिए जाने के दौरान यह रास्ता उनके लिए चुनौती पेश करता है। हालांकि दूसरे रास्तों का भी विकल्प हैं लेकिन वहां से जाने में दो किलोमीटर का चक्कर है। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क को शीघ्र गड्ढामुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से लोगों को दो किमी का चक्कर लगाकर गांव लुधपुरा व पुरवा कमल सिंह के लिए आवागमन करना पड़ रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई सुशील कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर सड़क का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि सड़क का निर्माण एक से डेढ़ वर्ष के भीतर हुआ है और वह क्षतिग्रस्त मिली तो संबंधित ठेकेदार से गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोले लोग-सड़क फिर से उखड़ गई
फोटो-14- कैलाश चंद्र
करीब डेढ़ वर्ष पहले सड़क पर गड्ढों की मरम्मत कराई गई थी लेकिन अब फिर से सड़क उखड़ गई है। इससे कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। -कैलाश चंद्र
----
फोटो-15- मोनू
रात में कई लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। बारिश के मौसम में पानी भर जाने से यह पता ही नहीं चलता कि गड्ढा कितना गहरा है। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। -मोनू

फोटो-13- गड्ढायुक्त सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद

फोटो-13- गड्ढायुक्त सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद

फोटो-13- गड्ढायुक्त सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद

फोटो-13- गड्ढायुक्त सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed