फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Potatoes were released late from cold storage, leading to a drop in prices

Auraiya News: कोल्ड स्टोर से देर से निकला आलू, गिरे अगेती के भाव

Tue, 09 Dec 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Potatoes were released late from cold storage, leading to a drop in prices
फोटो- 12- कोल्ड स्टोर में रहे बचे आलू का उठान करते श्रमिक। संवाद - फोटो : मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो।
औरैया। आलू का भाव बढ़ने की उम्मीद लगाए किसानों ने निकासी के अंतिम दौर में कोल्ड स्टोर से बाजार में आलू ला दिया। इसी बीच अगेती आलू भी बाजार में आ गया। इससे एकाएक बाजार में आलू की खेप बढ़ने से अगेती आलू के भाव गिर गए।
विज्ञापन

अगेती आलू अब महज 10 रुपये किलो में बिक्री हो रहा है, इससे किसान परेशान हैं। जिले में आलू की फसल का दायरा पांच हजार हेक्टेयर के करीब है। आलू के भंडारण को लेकर 17 कोल्ड स्टोर हैं। पिछले साल का आलू इन कोल्ड स्टोरों में काफी हद तक नवंबर के शुरूआती दिनों तक डंप रहा।
विज्ञापन

किसान उम्मीद लगा रहे थे कि अंतिम दौर में आलू का भाव उछाल मारेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 300-400 रुपये प्रति पैकेट का भाव अंतिम दौर में देख किसान मायूस हो गए। किसी तरह किसानों ने कोल्ड से आलू का उठान कराया और मंडी में आलू पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नवंबर के अंतिम सप्ताह तक अगेती आलू की खेप भी बाजार पहुंचने लगी। शुरूआती दौर में अगेती आलू का भाव 50 रुपये किलो तक चला, लेकिन आवक बढ़ने के साथ ही अब नये आलू का भाव 10 रुपये तक पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि आलू की अगेती फसल घाटे की सौदा बन रही है।

किसान बोले-अच्छा भाव नहीं मिला
लागत भी मुश्किल
बाजार में आलू की आवक बढ़ने से भाव कम मिल रहा है। 10 रुपये के भाव से अगेती फसल की लागत निकलनी भी मुश्किल है। - वैभव सिंह
घाटे का सौदा
कोल्ड स्टोर में रखे आलू को भी अच्छा भाव नहीं मिला। अब अगेती फसल का भाव भी कम है। ऐसे में आलू की फसल घाटे की सौदा बनी है।- कृष्ण मुरारी

फोटो- 12- कोल्ड स्टोर में रहे बचे आलू का उठान करते श्रमिक। संवाद

फोटो- 12- कोल्ड स्टोर में रहे बचे आलू का उठान करते श्रमिक। संवाद- फोटो : मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो।

फोटो- 12- कोल्ड स्टोर में रहे बचे आलू का उठान करते श्रमिक। संवाद

फोटो- 12- कोल्ड स्टोर में रहे बचे आलू का उठान करते श्रमिक। संवाद- फोटो : मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed