फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Potato, mustard and pigeon pea crops in danger due to fog, farmers worried

Auraiya News: कोहरे से आलू, सरसों व अरहर की फसल पर संकट, किसान चिंतित

Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Potato, mustard and pigeon pea crops in danger due to fog, farmers worried
अजीतमल। कोहरे ने आलू, सरसों व अरहर की फसल के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने फसलों की हल्की सिंचाई करनी शुरू कर दी है। फंगस व अन्य तरह की बीमारी से फसलों को बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव भी शुरू किया है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव की वजह से गिरते तापमान और कोहरे पाले का असर खास तौर पर रबी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गेहूं के लिए मौसम अनुकूल है। मौसम ऐसा ही बना रहा तो फसलों की पैदावार गिरने की आशंका है। आलू के संग मटर और चना की फसलों पर रोग का खतरा है।
विज्ञापन

जनता महाविद्यालय के कृषि विभाग के प्रोफेसर वीरेश भदौरिया ने बताया कि बचाव के लिए किसान गंधक के तेजाब का छिड़काव करें।
इससे फसल के आसपास के वातावरण का तापमान बढ़ जाता है। तापमान गिरने की वजह से फसलों में फफूंद जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आलू की फसल में झुलसा की समस्या है। सरसों में ब्लाइट की समस्या बढ़ी है। वहीं माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो पांच-छह दिन बाद ही कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed