{"_id":"df26de6a9fb4980fd22c80fd4e16fc2f","slug":"potato-laden-dcm-fired-accident-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू से लदी डीसीएम पलटी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू से लदी डीसीएम पलटी, हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
नगर के मुख्य चौराहे पर निर्माणाधीन गड्ढे में फंसकर एक डीसीएम पलट गई, जिससे डीसीएम में भरे आलू के बोरे सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क पर किसी राहगीर न होने से बड़ा हादसा टल गया। नगर के भगत सिंह चौराहे पर मार्ग निर्माण के दौरान पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है।
वहीं चौराहे के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा बन जाने से मार्ग दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है। मंगलवार दोपहर आलू से लदी डीसीएम पलट जाने से हादसा बच गया।