फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Postmortem report of the patient confirmed hanging.

Auraiya News: मरीज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि

Tue, 14 Oct 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Postmortem report of the patient confirmed hanging.
अयाना। थाना क्षेत्र के टकपुरा में फंदे पर मिले मरीज की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया। वह गंभीर बीमारी से सालों से जूझ रहा था।
विज्ञापन

टकपुरा निवासी रामनरेश दोहरे ने बताया कि छोटे भाई रमेश चंद्र (58) अविवाहित थे। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उनका कानपुर के एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। उन्होंने अपनी दो बीघा जमीन की वसीयत अपने चचेरे पौत्र अंकुश व अमित के नाम कर दी थी। सोमवार दोपहर रमेश चंद्र का शव सीढि़यों की स्लैब में फंदे से लटका मिला था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद थाना पुलिस शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed