फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Post mortem report confirms hanging, case filed against wife and her brother

Auraiya News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि, पत्नी व उसके भाई पर मुकदमा

Sun, 25 Aug 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Post mortem report confirms hanging, case filed against wife and her brother
बिधूना। युवती से कोर्ट मैरिज करने वाले युवक का शव युवती के किराए के मकान के बाहर शुक्रवार को गैलरी में साड़ी के फंदे से संदिग्ध हालातों में लटका मिला।
विज्ञापन

शव की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को आई रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई। मृतक की मां की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में संबंधित युवती व उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि युवती व उसका भाई घटना के बाद से पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन

कस्बे के किशोरगंज मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय अश्वनी दुबे का शव शुक्रवार सुबह उससे कोर्ट मैरिज करने वाली एकता श्रीवास्तव के एक गेस्ट परिसर में किराए के घर के बाहर साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। मृतक की मां सुधा देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसका पुत्र अश्वनी मकान में किराने की दुकान किए था। एकता उसका भाई मोहित निवासी सवांलिया बिधूना में किराए पर गली में रहती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता ने उसके पुत्र अश्वनी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बेटे को लेकर जाकर कहीं कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी बाद में हुई। पुत्र घर से एक लाख 30 हजार रुपये भी ले गया। कुछ दिनों के बाद एकता व पुत्र अश्वनी दोनों बिधूना में एक गेस्ट हाउस मोहल्ला लोहा मंडी बिधूना में किराए पर रहने लगे। पुत्र का घर आना-जान बंद कर दिया। अश्वनी को रुपयों के लिए एकता व उसके भाई मोहित उकसाता था। साथ ही रुपयों को लेकर प्रताड़ित करते थे। घर से रुपये लेकर आने का दबाव बनाते थे।

इसी बात को लेकर अश्वनी ने 23 अगस्त को आत्महत्या कर ली। एकता श्रीवास्तव के किराए के घर के बाहर शव लटकता मिला। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली गई तो प्रभारी ने बताया कि शव का दूसरी बार में पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया है। इसमें युवक की मौत होने का कारण हैंगिंग से होना पाया गया। पहली रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। अश्वनी की मां सुधा देवी की तहरीर पर युवती व उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed