फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Porter dies on way to hospital, commission agent charged with murder

Auraiya News: अस्पताल ले जाते समय पल्लेदार की मौत, आढ़ती पर हत्या का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Porter dies on way to hospital, commission agent charged with murder
औरैया। कोतवाली के पास स्थित मंडी समिति में बृहस्पतिवार शाम एक पल्लेदार की अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मजदूर ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर मंडी पहुंचे और एक आढ़ती पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव चिरुहुली निवासी जलालुद्दीन (55) कोतवाली के पास स्थित मंडी में पल्लेदार था। बृहस्पतिवार को वह घर से मंडी के लिए निकला। शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथियों की सूचना पर परिजन मंडी पहुंचे। पल्लेदार को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर देर रात करीब 11 बजे मंडी पहुंचे और हंगामा कर आढ़ती पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। शुक्रवार को परिजन काफी लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत किया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed