{"_id":"698cc9693304ac0c860d8fda","slug":"ponds-filled-with-dirty-water-pose-a-threat-to-villagers-auraiya-news-c-211-1-ka11004-139448-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गंदे पानी से भरे तालाब ग्रामीणों के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गंदे पानी से भरे तालाब ग्रामीणों के लिए खतरा
Wed, 11 Feb 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10-गली में भरे गंदे पानी के बीच से निकलते लोग। संवाद
एरवाकटरा। विकासखंड की ग्राम पंचायत रमपुरा में गांव के भीतर से कन्नौज जिले को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब अब खतरे का कारण बन चुका है।
गंदे पानी से भरे इस तालाब से उठ रही दुर्गंध ने आसपास के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोगों का कहना है कि तालाब काफी गहरा है, यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि 19 जनवरी को कुदरकोट में घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था, लेकिन उससे भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। लोगों का आरोप है कि रमपुरा में भी हालात खतरनाक बने हुए हैं। तालाब से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।
बोले कि गंदा पानी सीसी रोड पर फैलकर सड़क को बर्बाद कर चुका है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और आए दिन राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग गांव को कन्नौज जिले से जोड़ता है, इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
तालाब के दूसरी ओर बसे मोहल्ले की स्थिति और भी भयावह है। पूरे वर्ष गली में गंदा पानी भरा रहता है। ग्रामीण ईंट-पत्थर डालकर किसी तरह निकलते हैं। बरसात में पूरा इलाका टापू बन जाता है। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता लगभग बंद हो चुका है।
इस मामले में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार पांडे ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान को निर्देश देकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।