{"_id":"683f3acdb4ea0773a4056bbf","slug":"pond-filled-with-dirt-waterlogging-on-roads-caused-cracks-in-houses-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126881-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गंदगी से पटा तालाब, सड़कों पर जलभराव से मकानों में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गंदगी से पटा तालाब, सड़कों पर जलभराव से मकानों में दरार
Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
मकान में आई दरार।
- फोटो : मकान में आई दरार।
औरैया। नेशनल हाईवे से सटे शहर के भीखमपुर-दयालपुर वार्ड में स्थित तालाब ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। यहां तालाब गंदगी से पटा है, आसपास अवैध कब्जे भी हैं।
इससे जलभराव समस्या की खड़ी हो गई है। ऐसे में आसपास के मकानों में दरारें भी आ गई हैं। शिकायत पर पालिका ने पंपिंग सेट के जरिए जलनिकासी की, लेकिन गलियों में गंदगी व पानी अभी भी भरा है।
दशकों से भीखमपुर-दयालपुर वार्ड में बने तालाब में लोगों के घरों का गंदा पानी व बारिश का पानी गिरता था। लोगों की माने तो पहले यहां जलभराव की समस्या नहीं होती थी, लेकिन धीरे-धीरे तालाब के आसपास लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर भी लगा दिए हैं। इससे तालाब का स्वरूप बिगड़ने के साथ ही जलनिकासी भी अवरुद्ध हो गई है। इससे वार्ड की तीन हजार की आबादी परेशान हैं। जलभराव से करीब 50 मकान प्रभावित हैं।
अवैध कब्जों से अब लोगों के घरों का पानी तालाब में न गिरकर सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे लोगों के घरों की दीवारों में चटकन आ गई है। दीवारें चटकने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वार्ड निवासी अखिलेश त्रिवेदी ने बताया कि तालाब गंदगी और घासफूस से पट गया है।
इससे घरों का पानी आसपास भरने से उनके मकान की दो दीवारों में दरार पड़ गई है। कहीं-कहीं शौचालयों में भी दरार आ रही है। समय रहते सफाई या जलनिकासी का प्रबंध न हुआ तो कई मकान ढहने की कगार पर पहुंच जाएंगे, हालांकि लोगों की शिकायत पर पालिका पंपिंग सेट के जरिए गंदा पानी निकलवाने में जुटी है।
घर से निकलना मुश्किल
वार्ड निवासी उमेश राजपूत ने बताया कि तालाब पर अतिक्रमण होने से घर के दरवाजे पर गंदगी व पानी महीनों से भरा है। इससे सड़ांध के साथ मच्छर पनप रहे हैं। घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
रसोई में भरता है पानी
वार्ड निवासी बुजुर्ग केशकली राजपूत ने बताया कि आम दिनों में सड़ांध आती है। बरसात में तालाब का पानी घर की रसोई और कमरों में भर जाता है। इससे खाना बनाना तक मुश्किल होता है।
पालिका का नाला निर्माण भी अधूरा
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद द्वारा जल निकासी का इंतजाम करने के लिए हाईवे के किनारे नाले का निर्माण शुरू कराया गया था। जिससे यहां का पानी नाले के माध्यम से चैंबर तक पहुंचाया जा सके, लेकिन नाला भी आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे भी दिक्कत बढ़ रही है।
नाला निर्माण पूरा होने तक पंपिंग सेट से होगी पानी की निकासी
वार्ड की सभासद गुड़िया राजपूत ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें तालाब की सफाई और बाउंड्रीवॉल शामिल है। नाला निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल जलनिकासी के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। जब तक नाला निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक पंपिंग सेट से पानी की निकासी होती रहेगी। अतिक्रमण को हटवाने को जिलाधिकारी को पत्र दिया जा चुका है।
बरसात से पहले जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। नाला निर्माण में बजट की पहली किश्त का काम हो गया है। दूसरी किश्त एक-दो दिन में आने वाली है। इससे अधूरा नाला निर्माण पूरा हो जाएगा। फिलहाल पंपिंग सेट से जल निकासी हो रही है। -अनूप कुमार गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद