{"_id":"ff50eaea9beac6afff5d2f8160341592","slug":"polling-booths-had-camped-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों पर मतदान कराने को शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों ने डेरा जमा लिया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल, सेक्टर और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षित मतदान को तैनात पुलिस अधिकारियों को गड़बड़ी की सूरत में फायरिंग तक के आदेश जारी कर किए गए हैं।
जिले में अजीतमल और अछल्दा ग्राम पंचायत में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए आज मतदान होगा। इसमें दोनों ब्लाकों को 12 जोन, 42 सेक्टरों में विभाजित बांटा गया है। तृतीय चरण के मतदान में ग्राम प्रधान के 129 व वीडीसी पदों के 1601 पदों के लिए 376 बूथों पर 244278 मतदाताओं से वोट डलवाने को बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने डेरा जमा लिया है।
शुक्रवार को अजीतमल के जनता इंटर कालेज और नेबिलगंज, अछल्दा के श्रीदेहाती इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों को बूथों की ओर रवाना किया गया। तीसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आठ सुपर जोनल व 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। रवानगी से पहले निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को मॉकपोल के बाद मतदान शुरू कराने के साथ ही किसी भी कीमत पर बूथों पर आतिथ्य स्वीकार न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारियों ने आपत्तिजनक स्थिति की तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश दिए। वहीं दिक्कतों पर अपने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग से नामित प्रेक्षक विनोद कुमार यदुवंशी ने सेक्टर मजिस्टे्रटों को शांतिपूर्ण मतदान की अहम कड़ी बताते हुए सुरक्षित मतदान को बूथों पर निरंतर भ्रमण के निर्देश जारी किए हैं।
वहीं डीएम माला श्रीवास्तव ने फर्जी मतदान की सूरत में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को बल प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की है। बताया है कि मतदान को शांतिर्पूण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों के बूथों का मतदान डिजिटल व वीडियो कैमरे में कैद कराने की तैयारी की गई है। एसपी मनोज तिवारी ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को हरहाल में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया बूथा परिक्षेत्र के 200 मीटर के दायरे में वाहनों का प्रवेश तो 100 मीटर के दायरे में मोबाइल के प्रयोग के साथ ही बूथ परिसर में किसी भी प्रकार के तरल पदार्थ के ले जाने पर रोक लगाई गई है। वहीं गड़बड़ी फैलाने वालों को लाल कार्ड थमाने और उपद्रवियों पर फायरिंग करने के भी एसपी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
ब्लाकों में सार्वजनिक अवकाश
औरैया। पंचायतों के चुनावी दौर को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तृतीय चरण के दायरे में आने वाले अजीतमल व अछल्दा ब्लाकों में मतदान को लेकर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान के दिन ब्लाक क्षेत्र के देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब ठेके व वियर शाप को बंद रखे जाने का फरमान जारी किया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आयोग का आदेश शनिवार को अजीतमल व अछल्दा ब्लाकों में होने जा रहे तीसरे चरण के मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश प्रभावी होगा।