फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political,complaint,auraiya

सांसद के वायरल पत्र के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ी

Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
political,complaint,auraiya
औरैया। इटावा सांसद की ओर से डीएम पर कई आरोप लगाने वाला पत्र वायरल होने के बाद स्थानीय राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। वायरल पत्र की जांच भी कराई जा रही है। इधर सांसद ने कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेकर शिकायत करने और जरूरत पर दोबारा पत्र लिखे जाने की बात कही है।
विज्ञापन

सांसद रामशंकर कठेरिया ने 13 सितंबर को मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें लिखा है कि मौजूदा डीएम ने जिला पंचायत चुनाव में सपा के पूर्व सांसद प्रदीप यादव से साठगांठ कर पार्टी की जानकारी दी है। इसके साथ ही बिना पैसे के कोई काम न होने की बात कही गई है। इस पर सांसद ने बताया कि कार्यकर्ता लगातार उनसे शिकायत और समस्या बता रहे थे।
विज्ञापन

इसी पर मुख्यमंत्री और कमिश्नर को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की थी। इस पूरे मामले की जानकारी शासन से भी मांगी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उनके ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। सभी योजनाओं में पारदर्शिता बरती जा रही है। सभी आरोपों का जवाब भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed