फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

औरैयाः जेल में मुलायम से बढ़ी कमलेश की नजदीकी

Tue, 11 Oct 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
political
फोटो10एयूआरपी 18- औरैया आगमन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व कमलेश पाठक, व्यापारी - फोटो : AURAIYA
औरैया। मुलायम सिंह यादव और कमलेश के बीच जेल में नजदीकी बढ़ी। दोनों एक ही बैरक में थे। दोनों के बीच जेल में एक बार कुश्ती भी हुई थी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कमलेश पाठक के पुत्र डॉ.रत्नेश पाठक बताते हैं कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी। उस दौरान लोकदल पार्टी की तरफ से मुलायम सिंह यादव ने आंदोलन चलाया था। इसमें मुलायम सिंह को इटावा जिला कारागार में निरुद्ध किया था। वह 19 महीने तक जेल में रहे थे। उनके साथ बैरक में कमलेश पाठक भी थे। कमलेश पाठक जब 1977 में जेल में बंद थे, तभी नेताजी जनता दल से सहकारिता मंत्री बनाए गए थे। वह कई बार कमलेश पाठक से मिलने जेल आए थे। 1978 में कमलेश पाठक के रिहा होने के बाद नेताजी ने उन्हें युवा लोकदल का प्रदेश महामंत्री बनाया। इसके बाद से नेताजी का औरैया में उनके गांव भड़ारीपुर आना-जाना होने लगा।
कई बार औरैया के नगर पालिका इंटर कालेज में आकर लोकदल कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित किया था। नेताजी की ओर से एमएलसी के लिए जो सूची जारी की गई थी। उस आखिरी सूची में कमलेश पाठक को नेताजी के हस्ताक्षर से ही एमएलसी बनाया गया था। नेताजी ने मुख्यमंत्री रहते हुए कई विद्यालयों को अपने विशेष कोटे से मान्यता दी थी। औरैया में उस समय शहर में सुभाष चौक के पास गोपाल गोशाला के नाम से विद्यालय संचालित होता था। उसमें तत्कालीन प्रबंधक डॉ. बेनीमाधव हुआ करते थे।
विज्ञापन

मुलायम सिंह की डॉ. बेनी माधव से अच्छी मित्रता थी। उनके कहने पर मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने श्री गोपाल इंटर कालेज के नाम से इंटर तक की सीधी मान्यता दी थी। मुख्यमंत्री कोष से भी कई बार आर्थिक सहायता दी थी। बमुरीपुर में स्थित गोपाल कृष्ण इंटर कालेज को भी मान्यता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता महावीर शर्मा बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए औरैया में दूरदर्शन रिले केंद्र की स्थापना कराई थी। दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान नेताजी ने देवकली रिपोर्टिंग चौकी स्थापित कराई थी। पर्यटक होटल की भी नेताजी ने ही स्थापना कराई थी। देवकली मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed