फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत चलेगा सदस्या अभियान

Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। गृह एवं सहकारिता मंत्री के लाइव प्रसारण के साथ शुक्रवार को जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई। कार्यकर्ता द्वार-द्वार जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का लाइव प्रसारण शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिला और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाषण को सुना। इसके साथ ही जिले में पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि गृह मंत्री ने ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ उद्देश्य के साथ कार्यकर्ताओं को अभियान चलाने की बात कही है। कार्यकर्ता द्वार-द्वार जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता दिलाने के साथ ही घर पर झंडा और स्टीकर लगाने का काम करेंगे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्र व सभासद सोनू सोनी के अलावा भुवन प्रकाश गुप्ता, रजत दीक्षित, जगमोहन सिंह चौहान, राहुल शुक्ला व अनुराग दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed