फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

सुशासन दिवस के रूप में मनेगी अटलजी की जयंती

Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। सभी ब्लॉकों पर कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा बनाने के साथ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन, बैठने और लंच आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा व उप कृषि निदेशक विजय मिश्रा को दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को आनलाइन संबोधित करेंगे। जिले के सहार ब्लॉक में मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय परिसर में प्रभारी राज्यमंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन जयकुमार सिंह जैकी हिस्सा लेंगे। सुशासन दिवस के अवसर पर कृषि, पशुपालन, उद्यान तथा गन्ना विभाग द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान गोष्ठी, मेला तथा प्रदर्शनी के आयोजन में कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशासन दिवस की सफलता के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंच व्यवस्था के लिए उपकृषि निदेशक विजय कुमार, प्रदर्शनी व्यवस्था के लिए जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार, कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था यातायात प्रभारी बिधूना श्रवण कुमार तिवारी, कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी एसडीएम रशीद अली व सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

राज्यमंत्री कारागार जय कुमार जैकी 25 दिसंबर को जिले में भ्रमण पर रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सहार ब्लाक परिसर में किसान मेला एवं गोष्ठी का शुभारंभ और किसानों से सीधा संवाद करेंगे। एक बजे गेल गेस्ट हाउस में जनता व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे निवास कानपुर के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रवी प्रकाश पाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed