{"_id":"5f8dde098ebc3e9bc36965be","slug":"political-auraiya-news-knp5894873109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सपाईयों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सपाईयों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सपा जिला कमेटी ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले करीब एक घंटे तक किसी सक्षम अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर सपाई कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर डेरा जमाए रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर किसी सक्षम अधिकारी न मिलने पर सपाइयों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व में सूचना दिए जाने के बावजूद सक्षम अधिकारियों द्वारा ज्ञापन लेने में भी आनाकानी की जाती है। इससे स्पष्ट है कि जान-बूझकर उनके साथ दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं।
सपाइयों ने कहा कि जब तक उनका ज्ञापन नहीं लिया जाएगा, वह नहीं हटेेंगे। करीब 40 मिनट बाद डीएम अभिषेक सिंह कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। तब जाकर सपाइयों का गुस्सा ठंडा हुआ। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप यादव व पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, ओम प्रकाश ओझा, हाफिज अब्दुल सत्तार, रामपाल सिंह यादव, ऋषभ त्रिपाठी, अजय तिवारी , जीतू पाठक, बबलू यादव, जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव, अशोक वर्मा, संजीव पोरवाल, प्रतीक अवस्थी, हिमांशु पाल समेत कई मौजूद रहे।