{"_id":"5f8c88598ebc3e9b917479b7","slug":"political-auraiya-news-knp5892993163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक कर सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक कर सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने रविवार को अंसु चौराहे पर एक गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही भरोसा दिलाया कि समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इसके पहले उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर किसानों की समस्याएं जानी।
रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान किसानों ने बिजली समस्या का रोना रोया। किसानों ने कहा कि पर्याप्त बिजली न मिलने से सिंचाई के अभाव में फसलें नष्ट होने के कगार पर पहुंच रही हैं।
किसानों ने कहा कि पेयजल के लिए गांवों में हैंडपंप लगना जरूरी है। साथ ही बंबो में पर्याप्त मात्रा में पानी न छोड़ने की मांग की। सांसद ने कहा कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अधिकारियों से वार्ता कर दूर किया जाएगा। बिजली समस्या निस्तारण के लिए भी हर संभव प्रयास किये जाएंगे। इस मौके पर राजेश राजपूत, सोनू मिश्रा, सुरेश तिवारी, अजय शुक्ला, पंकज मिश्रा, मोनू दुबे, कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, सर्वेश कुशवाहा, अनिल, शिवराज आदि मौजूद रहे।