{"_id":"5f6e3b7a8ebc3e9bf304111e","slug":"political-auraiya-news-knp584809665","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधयकों का जतया विरोध, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधयकों का जतया विरोध, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सपा जिला कमेटी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर श्रमिकों और किसानों को लेकर लाए गए विधयकों का विरोध जताया। कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। 21 सितंबर को सपा के तहसील स्तरीय हंगामेदार प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। सपा कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट कार्यालय तक भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व सांसद प्रदीप यादव, ओम प्रकाश ओझा, पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का, अवधेश भदौरिया, इंद्रपाल सिंह पाल, सत्तार हाफिस, आछे लाल पाल, रामसनेही पाल, महेश चंद्र कठेरिया, वीरेंद्र सिंह राजपूत, विजय दुबे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर एडीएम रेखाएस चौहान ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि किसान और श्रमिक कठिन परिस्थिति में देश की अर्थव्यवस्था को संभालता है, पर अन्नदाता को ही उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा हश। यदि समय रहते कृषि और श्रमिक कानून वापस न लिए गए तो कृषि व्यवस्था चौपट हो जाएगी और श्रमिक बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा। ज्ञापन में किसानों और श्रमिकों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कृषि विधयेक तथा श्रम कानून को वापस लिए जाने की राज्यपाल से मांग की गई। इस मौके पर सुशील वर्मा एडवोकेट, अमन त्रिपाठी,
डीएम के न मिलने पर धरने पर बैठे सपाई
औरैया। सपा जिला कमेटी के पदाधिकारी पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार करीब 12 बजे ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में डीएम के न मिलने से नाराज सपाई धरने पर बैठ गए। पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि जानकारी के बाद भी किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के उपस्थित न होना उचित नहीं है। मामला बिगड़ते देख एलआईयू के अधिकारियों की इसकी जानकारी एडीएम रेखाएस चौहान को दी। इस पर उन्होंने सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव के साथ मौके पर पहुंचकर सपाइयों से ज्ञापन लिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।