फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

बसपा छोड़ एक सौं लोगों ने थामा सपा का दामन

Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। ककोर स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार को सदर विधानसभा स्तरीय सदस्यता ग्रहण समारोह में सौ कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा सभा के पूर्व सभापति एवं एमएलसी महेश आर्या ने शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद के पूर्व सभापति एवं एमएलसी महेश आर्या ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगे दामों पर खाद मिल रही है। अन्ना पशुओं की समस्या से किसानों की रात की नींद उड़ गई है। भाजपा केवल सामाजिक सौहार्द खराब कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से 2022 की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा, रामपाल यादव, धनदेवी यादव, भोले गुर्जर आदि ने संबोधित किया। इससे पहले जितेंद्र दोहरे के नेतृत्व में अवधेश कुमार त्यागी, जयवी दोहरे, रविंद्र कुमार प्रधान, प्रमोद बौद्ध के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा बसपा कार्यकर्ताओं ने सपा में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर सुशील वर्मा, हाफिज अब्दुल सत्तार, अमित यादव, पूती यादव, मुकेश कोरी व हिमांशू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed