फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

भारत को स्वच्छ बनाना है, गंदगी दूर भगाना है

Fri, 21 Aug 2020 03:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। प्रधानमंत्री के भारत गंदगी छोड़ों के नारे को साकार करने के लिए युवा भाजपाइयों ने बीड़ा उठा लिया है। कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिधूना तहसील के गांव नया पुरवा से इसकी शुरूआत हो चुकी है। इस अभियान को गांव-गांव, घर-घर स्वच्छता की अलग जगाने की तैयारी है। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा कि घरों के आसपास सफाई रखने के साथ दरवाजे पर रंगोली भी बनाएं।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर ने बताया कि जिस तरह गुजरात में घर के बाहर हर रोज सुबह सफाई के बाद महिलाएं रंगोली बनाती हैं। उसी तरह यहां भी महिलाएं घर के बाहर सफाई के बाद रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दें। इसमें हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपने दरवाजे पर पड़ी सालों की गंदगी से परेशान है, तो वह और उनकी टीम मौके पर पहुंचकर उसे साफ करेगी और उसके बाद वहां गंदगी न हो इसके लिए आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक कर अपने घर के बाहर स्वच्छ रखने और हर रोज रंगोली बनाने की बात कहेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। टीम को पहले स्वच्छता की शपथ दिलाई गई इसके बाद अभियान शुरु किया गया। अमरचंद्र राठौर ने बताया कि जिले में 1127 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उनके पास लगभग इतने ही युवा साथियों की टीम है। इन साथियों के पास 10 स 15 युवा साथियों की टीम है। इन साथियों के साथ ही प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्यामसुंदर, मनोज, नीरज, सुनील, हंसराम, राधेश्याम, मानसिंह, अजब सिंह, रामपाल, शिवनारायण, विनोद, राजेश, देवेंद्र, बदन सिंह, भूप सिंह, नवाब सिंह, अवनीश, पुष्पेंद्र, रामबाबू, उमेश, अमित, प्रमोद, आरती, शिल्पी, सपना, मीरा, सुनीता, गंगा देवी, सुषमा, सीमा देवी, सुधा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed