फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान एक फरवरी से

Thu, 30 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
political
फफूंद (औरैया)। भाजपा फफूंद मंडल की मासिक बैठक बुधवार को श्री दया लक्ष्मी सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई गई। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही सभी सेक्टर संयोजकों की सक्रियता की समीक्षा की गई। निष्क्रिय लोगों की जगह दूसरे पदाधिकारी को नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि पार्टी के निर्देशानुसार एक फरवरी से दस फरवरी तक नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। फफूंद मंडल की जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडल उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा को दी गई।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारी सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष कानून के समर्थन में मिस कॉल कराकर उसका नाम इत्यादि भरेंगे, जिसकी जिम्मेदारी मंडल उपाध्यक्ष अर्पित दीक्षित को दी गई। 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती प्रत्येक सेक्टर में मनाए जाने की जिम्मेदारी मंडल महामंत्री संतोष कुशवाहा को दी गई। उधर, भाजपा फफूंद मंडल के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने गोपाल कृष्ण मिश्रा को पुन: मंडल का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित दीक्षित, उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा के अलावा सलीम खान, रामकृष्ण कुशवाहा, प्रदीप दिवाकर, पूनम शुक्ला, सर्वेश कुमार पाल, हरगोविंद कुशवाहा, अनिरुद्ध शुक्ला, फूल सिंह राजपूत, राम शंकर, धर्मपाल सिंह, सचिन राजपूत, सत्यम तिवारी, माता प्रसाद, प्रेम वर्मा, मोहसिन रजा, सत्येंद्र कुमार व गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed