{"_id":"5e2c8c248ebc3e4af0243351","slug":"political-auraiya-news-knp5406726165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर ठाकुर नगर अध्यक्ष और विजय गुप्ता बने नगर महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर ठाकुर नगर अध्यक्ष और विजय गुप्ता बने नगर महामंत्री
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला नारायनपुर में शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आधा सैकड़ा युवाओं ने प्रगतिशील समाजवादी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव उर्फ कल्लू ने दो पदाधिकारियों की घोषणा की। साथ ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का माला पहनाकर स्वागत किया।
शहर के मोहल्ला नारायनपुर में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव उर्फ कल्लू और जिला महासचिव अनूप कुमार गुप्ता ने अंकुर ठाकुर को नगर अध्यक्ष और विजय कुमार गुप्ता को नगर महामंत्री घोषित कर मनोनयन पत्र दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के कारण युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले चुनाव में पार्टी युवाओं के दम पर चुनाव पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ेगी। जिला महासचिव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से शीघ्र अपनी कमेटी घोषित करने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कमेटी में सभी वार्डों से पदाधिकारी बनाए जाएं। संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। हरीशंकर निषाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपनों को साकार करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम करे। इस दौरान गोपाल चौरसिया, सतीश चंद्र, सतीश चंद्र, शिवराम सिंह, गौरव यादव, प्रत्यूष अवस्थी, आशू वर्मा, विकास गौतम, कमल कुमार, अनुज शर्मा, रामखिलावन, सुरेंद्र सिंह यादव, छोटू अवस्थी, सतीश चंद्र, सोनू कुमार व अनुभव सिंह आदि मौजूद रहे।