{"_id":"5e29e7ee8ebc3e4b3a57ab06","slug":"political-auraiya-news-knp5402897133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए नेता जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए नेता जी
विज्ञापन
औरैया। नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 123वीं जयंती गुरुवार को जिले भर में मनाई गई। इस मौके पर कई स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को नेता जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
सुभाष विचार मंच के बैनर तले गुरुवार को सुबह शहर के प्रमुख सुभाष चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संरक्षक धर्मेश दुबे के अलावा आनंद कुशवाहा, ब्रजकिशोर पांडेय, सुभाष शुक्ला, अमरपाल सिंह भदौरिया व ओमकार अग्निहोत्री आदि ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि आज हम 71वां गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं, उसे अलंकृत करने, आकार देने और मजबूत करने में हमारे पूर्वजों ने अपनी शहादत दी। ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ अपने इस वादे के तहत देश को आजादी दिलाने वाले महानायक सुभाष चंद्र बोस उनमें से एक रहे हैं। आनंद कुशवाहा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी, यह सबको मालूम है लेकिन बहुत कम लोगों का पता है कि इससे काफी पहले उन्होंने यूनिफॉर्म वॉलेंटियर कोर नाम से एक और फोर्स का गठन किया था।
विज्ञापन
उधर, चित्रांश सभा के पदाधिकारियों ने भी सुभाष चौराहे पर पहुंचकर सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, राहुल सक्सेना, डा.सर्वेश आर्य, ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, विकास सक्सेना, गिरीश सक्सेना, मनोज सक्सेना, संतोष सक्सेना व दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
उधर, औरैया शहर की स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ, सामाजिक संस्था शक्ति सेवा संस्थान के बैनर तले बनारसीदास मोहल्ला, ग्राम बरीपुर माफी आदि स्कूलों में धूमधाम से सुभाष जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने बच्चों को सुभाष चंद्र के बारे में जानकारी दी। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेंद्र बाजपेई ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रशांत गुप्ता, मनोज अग्रवाल, बृजेश चौधरी, कुसुम दुबे ,अनुराधा गुप्ता, ज्योति दिक्षित, ज्योति तिवारी, देवेश तिवारी, अनुज द्विवेदी, विकास यादव, जयमाला त्रिपाठी, महेंद्र यादव व अजय चौबे आदि मौजूद रहे।