{"_id":"5e29e6858ebc3e77ba2eabdf","slug":"political-auraiya-news-knp5402877196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने मनाई बाला साहब ठाकरे व बोस की जंयती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना ने मनाई बाला साहब ठाकरे व बोस की जंयती
विज्ञापन
औरैया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस व शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में केक काटा, बाद में जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटा। एक स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया।
शहर के इटावा रोड पर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिव सेना के प्रदेश सचिव पवन अवस्थी ने कहा कि बाला साहब ने हमेशा दबे कुचले लोगों की मदद की। देश की आजादी में सुभाषचंद्र बोस का बहुत बड़ा योगदान है।
अब पार्टी इस कार्यक्रम को अगले साल बड़े स्तर से मनाएगी। शीघ्र ही जनपद में पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा। इससे पहले शहर में ही जिला अस्पताल के मरीजों को फल बांटे गए तथा श्रीमती बृजकुंवर, राजकुमार देवी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर करुणा शंकर मिश्रा, बबलू महाराज, ऋषभ त्रिपाठी, रजंना तिवारी, लाला दुबे, छोटू शर्मा, आयुष तिवारी, नीतेश यादव व उमाशंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।