{"_id":"5e1cb7518ebc3e87cb39d7c2","slug":"political-auraiya-news-knp5382448173","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्याथी परिषद वामपंथियों का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्याथी परिषद वामपंथियों का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिल्ली के जेएनयू में बीते दिनों छात्र-छात्राओं के साथ हुई मारपीट की घटना के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ वामपंथी संगठनों द्वारा की गई अभद्रता को लेकर आक्रोशित एबीवीपी के छात्रों ने सुभाष चौक पर पुतला फूंका। वामपंथी दलों का पुतला फूंकने के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।
दिल्ली के जेएनयू में वामपंथी दलों द्वारा पिछले दिनों छात्र-छात्राओं के साथ की गई मारपीट की घटना के विरोध में जिले के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने वामपंथी दलों का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। इस दौरान एबीवीपी के पदाधिकारियों ने वामपंथी दलों द्वारा की जा रही देश विरोधी गतिविधियों का पुरजोर विरोध किया।
कहा कि भारत देश की अखंडता व संप्रभुता को कोई भी वामपंथी ताकत कभी भी तोड़ नहीं सकती। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से ऐसी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित एबीवीपी के लोगों ने शहर में सुभाष चौक पर पुतला फूंका साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में एबीवीपी के संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, फतेहपुर जिले के प्रवासी बलराम द्विवेदी, नगर मंत्री कुलदीप सेंगर, मीडिया प्रमुख सोमू सविता के अलावा राहुल शर्मा, प्रशांत, सुमित, आदित्य मिश्रा, अंकुर तिवारी, अभय चौहान, अभिषेक मिश्रा, विशाल चौबे, अनुराग मिश्रा, प्रदेश सह मंत्री वर्तिका गौतम, जिला छात्रा प्रमुख अपर्णा सिंह, कुबेर पाठक, बलराम, सूरज राजपूत, आदित्य दुबे, नमन गुप्ता, मयंक त्रिपाठी व प्रशांत आदि मौजूद रहे।