फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police will take remand of Shiva murder accused

Auraiya News: शिवा हत्याकांड के आरोपियों की रिमांड लेगी पुलिस

Sun, 30 Nov 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police will take remand of Shiva murder accused
बिधूना। शिवा हत्याकांड में इटावा-औरैया कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपियों की पुलिस रिमांड लेने की तैयार कर रही है। हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा अभी तक बरामद नहीं हुआ है। 24 सितंबर को आरोपियों ने युवक घर से उठाने के बाद रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव घसारा के पास 24 सितंबर को हुए गोलीकांड में गांव हरनागरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर विपिन यादव घायल हो गया था। उसके साथी शिवा को उसी रात घर से उठाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में थाना क्षेत्र के गांव गोतला निवासी प्रदीप कमार उर्फ झबरा उर्फ बबलू का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद जयकेश को छोड़कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था। बाद में एसपी ने फरार चल रहे झबरा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों के घरों में नोटिस चसप कर आरोपियों के बारे में ग्रामीणों की जानकारी दी थी। इसके बाद झबरा ने बकेवर में दर्ज एक मुकदमे में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं जयकेश ने औरैया स्थित कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। घटना के बाद पुलिस तमंचा बरामद नहीं कर सकी थी। इसको लेकर जेल गए आरोपी को पुलिस रिमांड पर ले सकती है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद दोनों को इटावा जेल भेज दिया। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed