फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police upset over false information about firing, action on four

Auraiya News: फायरिंग की झूठी सूचना पर परेशान हुई पुलिस, चार पर कार्रवाई

Wed, 26 Jul 2023 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Police upset over false information about firing, action on four
- चार लोगों को हिरासत में लेकर किया शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐरवाकटरा।
थानाक्षेत्र के लालपुर में बुधवार सुबह दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। वहीं मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने आपसी विवाद में कहासुनी होने का मामला पाया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मामले में पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
लालपुर निवासी जय सिंह यादव का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा है। बुधवार सुबह जय सिंह पक्ष की ओर से पुलिस को फायरिंग की सूचना दी गई। जिसके बाद थाना में खलबली मच गई। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र फोर्स के साथ गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि मामला जमीन को लेकर कहासुनी का था। फायरिंग की बात झूठी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया लालपुर निवासी जय सिंह, उपेंद्र यादव, प्रेमचंद्र व मनीष को हिरासत में लिया गया है। फायरिंग की झूठी सूचना दी गई थी। चारों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed