फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police teams reached Prayagraj, yet failed to intercept the vehicle.

Auraiya News: प्रयागराज तक पहुंची पुलिस की टीमें, फिर भी नहीं पकड़ सके वाहन

Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police teams reached Prayagraj, yet failed to intercept the vehicle.
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अभी तक मृतकों के परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। दूसरी ओर, टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस की तीन टीमें चालक को पकड़ने के लिए प्रयागराज तक दबिश दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच और सीसीटीवी खंगालने पर सामने आया है कि हादसा करने के बाद चालक टोल बचाने व पुलिस से बचने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर छोटे रास्तों के जरिए कानपुर देहात, नगर होते हुए प्रयागराज तक जाते देखा गया।
विज्ञापन


एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव सराय कछवाह निवासी हैप्पी राजावत (25), अपने साथी छोटे सिंह राजावत (24) और मोनू भदौरिया (23) के साथ पांच अगस्त की रात करीब नौ बजे तक गांव में ही देखा गया था। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे। रात को बिधूना में शराब पीने और खाना के लिए छोटे की बाइक से निकले थे। तीनों एक ही बाइक पर बिना हेलमेट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब 11:30 बजे घर जाते समय गांव रठगांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें तीनों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव ले जाए गए। वहां गांव के बाहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला। तीन की मौत के बाद पुलिस की टीम ने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें टूटी हेडलाइट का एक लोडर दिखा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को चकमा देने के लिए चालक छोटे रास्तों से प्रयागराज की तरफ भाग गया। पुलिस की तीन टीमों ने प्रयागराज तक पीछा किया, लेकिन अभी तक उसको पकड़ नहीं सके।


सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि अभी तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस की टीम लगातार वाहन व चालक को पकड़ने के प्रयास में लगी है। जल्द चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed