फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police,sucide,fauji

घर में फंदे पर लटका मिला पूर्व फौजी का शव

Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
police,sucide,fauji
फोटो03एयूआरपी 16- प्रवेश पाल फाइल फोटो । संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदनगर में तीन दिन पूर्व सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेकर लौटे फौजी का शव घर में फंदे पर लटका मिला। उसका दरोगा में भी चयन हो गया था। बच्चों ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का
विज्ञापन

कहना है कि परिजन आत्महत्या तो मान रहे हैं, लेकिन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मूलरूप से फफूंद थाना क्षेत्र के गांव शिबूपुर माखनपुर निवासी पूर्व फौजी प्रवेश (35) औरैया शहर के गोविंद नगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में
विज्ञापन

रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना के समय पत्नी सीमा शिबूपुर गांव गई हुई थी। फौजी के पुत्र संगम (7) व अनमोल (10) घर पर थे। दोनों बच्चों ने पिता का शव फंदे पर लटका देखा तो पड़ोसियों और परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को प्रवेश के आत्महत्या किए जाने की
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना दी। पिता भागीरथ ने बताया कि बेटा पठानकोट में सेना में नायक था। तीन दिन पहले ही घर आया हुआ था। कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रवेश की मौत की सूचना मिलते ही शिबूपुर गांव से अस्पताल पहुंचे वृद्ध पिता भागीरथ (85) जैसे ही अस्पताल पहुंचे, बेटे के शव से लिपटकर रोने लगे। बार-बार यही कह रहे थे कि बेटा तुम तो फौजी थे लला, आत्महत्या कैसे कर ली।

प्रवेश के परिजनों का कहना है कि वह स्वैच्छि सेवानिवृत्त लेकर लौटा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। घटना के बाद जब परिजनों ने उसकी पठानकोट यूनिट में फोन कर सूचना दी तो वहां से उसके स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेने की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed