फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police,sucide,chalak

पत्नी से विवाद के बाद आटो चालक ने लगाई फांसी

Sat, 29 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
police,sucide,chalak
फोटो-29एयूआरपी-06- मृतक की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
फ फूं द(औरैया)। पत्नी से विवाद के बाद ऑटो चालक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुटऊ का पुरवा गांव निवासी बीनू दिवाकर पिछले तीन माह से फफूंद कस्बा स्थित नई बस्ती बाबा का पुरवा में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात बीनू का अपनी पत्नी गुड़िया से किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद बीनू अलग कमरे में जाकर लेट गया। शनिवार की सुबह दरवाजा न खुलने पर जब पत्नी ने रोशनदान से झांका तो पति का फंदे से शव लटकता देख चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। घटना के बाद पत्नी व दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी पति-पत्नी के विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed