फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police sent the youth accused of physical abuse to jail

Auraiya News: शारीरिक शोषण के आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेजा

Tue, 16 May 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police sent the youth accused of physical abuse to jail
दिबियापुर। दुष्कर्म के आरोपी युवक के साथ समझौते के तहत हो रही शादी मारपीट होने के बाद नहीं हुई। इसके बाद दिबियापुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दिबियापुर की एक बस्ती निवासी युवती ने आरोप लगाया कि सात मई की दोपहर ढाई बजे वह घर पर अकेली थी। तभी फफूंद क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका एक रिश्तेदार शिवा कुमार घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब पीड़िता का भाई घर लौटा तो आपबीती बताई। इस बीच आरोपी युवक ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता आरोपी युवक के घर गए तो युवक और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि युवती के साथ हुए दुष्कर्म के बाद दोनों पक्षों में दुष्कर्म आरोपी युवक और पीड़िता की आपस में शादी करने को लेकर समझौता हुआ था। 13 मई को शादी होनी थी। फफूंद स्थित गेस्ट हाउस में पीड़िता के भाइयों के साथ आरोपी युवक के परिजनों ने मारपीट की थी। इसके बाद शादी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed