{"_id":"5e7796c68ebc3e6f9265e7ae","slug":"police-sent-a-prize-accused-of-assault-on-the-police-to-jail-auraiya-news-knp551888914","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया डबल मर्डरः पुलिस पर हमले के इनामी आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया डबल मर्डरः पुलिस पर हमले के इनामी आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
गिरफ्तार शिवम अवस्थी को कोर्ट ले जाती पुलिस
- फोटो : AURAIYA
औरैया। नारायनपुर मोहल्ले में 15 मार्च को अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के मामले में पुलिस पर जानलेवा हमले करने वाले गिरफ्तार इनामी को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पास से कोई असलहा बरामद नहीं किया गया है।
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपियों एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक, कथावाचक राजेश शुक्ला, गनर अवनीश प्रताप, ड्राइवर लवकुश सविता, आशीष दुबे, कुलदीप अवस्थी, विकल्प अवस्थी को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है।
पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार चल रहे शिवम अवस्थी पुत्र उमेश अवस्थी निवासी विधिचंद्र बघाकटरा को शनिवार को दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोपी था। जिसमें बाद में मृतक अधिवक्ता के परिजनों द्वारा अधिवक्ता मंजुल चौबे व सुधा चौबे की हत्या में पूर्व में नाम देने से रह जाने की बात कहते हुए लिखित रूप से अब उक्त आरोपी को भी हत्या में शामिल होना बताए जाने पर उसे हत्या के मामले में भी शामिल किया गया है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर कोई भी असलहा बरामद नहीं हुआ है।