Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police secured first place in the state in resolving public complaints.

Auraiya News: पुलिस ने जन शिकायतों के निस्तारण में हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

Sat, 09 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 09 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police secured first place in the state in resolving public complaints.
औरैया। जन शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आईजीआरएस की अप्रैल की प्रदेश रैंकिंग में पुलिस बेहतरीन प्रदर्शन किया। 11 थानों ने शिकायतों के निस्तारण में शत-प्रतिशत अंक पाकर अपनी कार्यकुशलता साबित की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए मूल्यांकन में जनपद के अधिकांश थानों का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थानों में प्रमुख रूप से सदर कोतवाली, अजीतमल, अछल्दा, महिला थाना, सहायल, एरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, कुदरकोट और बिधूना कोतवाली शामिल हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज मामलों का समयबद्ध तरीके से पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर आईजीआरएस सेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन पोर्टल, समाधान दिवस और उच्चाधिकारियों के माध्यम से मिली शिकायतों की मॉनिटरिंग की गई। इसी कारण जिले की पुलिस ने प्रदेश के 75 जिलों में पहला स्थान पाया। एसपी ने कहा कि आईजीआरएस सेल और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की मेहनत का परिणाम है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आईजीआरएस निस्तारण में तहसील अजीतमल प्रदेश में अव्वल

अजीतमल। शासन की जन शिकायत निस्तारण प्रणाली आईजीआरएस में तहसील अजीतमल ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के चलते तहसील को यह उपलब्धि हासिल हुई।

तहसील परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार व नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। तहसील की इस उपलब्धि पर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बना रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed