{"_id":"65ff15ea01e0a49cb009dc2b","slug":"police-school-sdm-and-co-said-study-write-and-become-an-officer-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110104-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: एसडीएम व सीओ बोले पढ़ो लिखो और बनो अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: एसडीएम व सीओ बोले पढ़ो लिखो और बनो अधिकारी
Sat, 23 Mar 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
सहार। कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम बिधूना हरिश्चंद्र व सीओ अशोक कुमार ने मौजूद छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, कानून, सोशल मीडिया से लेकर तमाम बिंदुओं पर जानकारी परख सूचना दी। वहीं अधिकारियों ने बच्चों से कहा कि आप खूब पढ़ो लिखो और अधिकारी बनो।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बारी-बारी से अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उनके सवालों के जवाब दिए। पुलिस के प्रति छात्र-छात्राओं का क्या नजरिया है इसे लेकर स्पष्ट तस्वीर बयां करते हुए अधिकारियों ने उन्हें जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार व कार्यक्रम संचालक रामेंद्र कुशवाहा ने अतिथियों का सम्मान किया। तकरीबन आधे घंटे के सवाल जवाब के क्रम में बच्चों को एसडीएम हरिश्चंद्र व सीओ अशोक कुमार ने तमाम तरह की जानकारी से अवगत कराया। यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए इनके पालन के लिए शपथ दिलाई। वहीं सोशल मीडिया के समुचित प्रयोग के बारे में बताया। टीएसआई देवेंद्र कुमार ने इस दौरान यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए सीट बेल्ट व हेलमेट के महत्व पर प्रकाश डाला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस आपकी मित्र है डरे नहीं
सीओ अशोक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं के लिए हमें तैयार होना होगा। सफलता के लिए अपने आधार को मजबूर करना होगा। इसके अलावा बच्चों को मल्टी टास्किंग होने की भी जरूरत है। कहा कि पुलिस से कभी डरो मत। पुलिस आपकी मित्र है। समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करो। साथ ही अपने आसपास अगर आप कुछ भी गलत देख रहे हैं तो वो अपने अभिभावक और शिक्षक को जरूर बताएं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बच्चों के सवाल और अतिथि अधिकारियों के जवाब
फोटो-23एयूआरपी 07- सिमरन बानो । संवाद
कक्षा-12 की छात्रा सिमरन बानो ने पूछा कि सोशल मीडिया का सुरक्षित प्रयोग किस तरह से किया जा सकता है?
जवाब- सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बचना चाहिए। डुप्लीकेट आईडी से नहीं जुड़ना चाहिए। पैसे का लेनदेन करने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-23एयूआरपी 08- अनामिका शर्मा। संवाद
कक्षा-12 की छात्रा अनामिका शर्मा ने पूछा कि साइबर क्राइम का शिकार हो जाने की स्थिति में हमें क्या करना चाहिए?
जवाब- साइबर क्राइम का शिकार हो जाने के बाद त्वरित एक्शन लेना चाहिए। थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। ठगी की स्थिति में बैंक से संपर्क करना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-23एयूआरपी 09- अभय सिंह चौहान। संवाद
कक्षा-11 के छात्र अभय सिंह चौहान ने पूछा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कैसे कार्रवाई कराई जा सकती है?
जवाब- यदि कोई अफवाह फैलाता है तो पुलिस को सूचना अवश्य दें। इसके लिए सबसे पहले परिजन व शिक्षक को बताएं। जिनके जरिए शिकायत दर्ज करवाएं। सूचना मिलते ही पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाती है।