{"_id":"65a97b43635576399c0c9064","slug":"police-rushed-to-the-information-of-murder-of-newly-married-woman-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7715-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नवविवाहिता की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नवविवाहिता की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी सोनी (24) पत्नी शिवा की गुरुवार सुबह मृत्यु हो गई। जिसके बाद मायके पक्ष को सूचना दी गयी। जिनकी ओर से बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि किडनी की बीमारी से महिला ग्रसित थी। उपचार चल रहा था।
थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी शिवा की शादी दो वर्ष पूर्व कलकत्ता पुर्वा निवासी सोनी (24) के साथ हुई थी। पिछले कुछ माह से सोनी किडनी की बीमार से ग्रसित चल रही थी। जिसका इलाज बेला के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जिसके बाद उसे लाला लाजपत राय अस्पताल कानपुर में इलाज हुआ। जहां से परिजन इलाज कराकर उसे ले आए।
बुधवार देर शाम तक शिवा के ससुरालीजन सोनी से मिलकर अपने घर वापस चले गए। गुरुवार सुबह सोनी की मृत्यु की सूचना मिलते ही सोनी के पिता रामकरन ने थाना पुलिस को पुत्री की हत्या की सूचना दे डाली। जिसके बाद बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि किडनी की बीमारी से महिला ग्रसित थी। उसका उपचार चल रहा था। मायके पक्ष की ओर से पहले हत्या की सूचना दी गई। बाद में महज मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई है। बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है।