फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police reunites missing daughter with father

पुलिस ने गुमशुदा पुत्री को पिता से मिलाया

Wed, 02 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police reunites missing daughter with father
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनेपुर में छह नंबर चीता मोबाइल पुलिस ने गांव में रोते हुए भटक रही एक मासूम बच्ची को बरामद किया। पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को उसके परिजनों से मिलाने का काफी प्रयास किया लेकिन पता न लगने पर कांस्टेबल अंकित व लोकेश ने मासूम को कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को परिजनों से मिलाने के लिए फिर प्रयास शुरू किए। इसमें चौकी इंचार्ज देवकली अशोक पटेल, कांस्टेबल अंकित व लोकेश ने बच्ची की फोटो लेकर गांव में घूम घूमकर प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली। जानकारी मिलते ही कोतवाली पहुंचे मासूम बच्ची के पिता कोमल सिंह ने अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली। साथ ही कोतवाली पुलिस व चीता मोबाइल पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। कोमल सिंह ने बताया कि वह समथर थाना ऊसराहार जिला इटावा के रहने वाले हैं। वह अपनी रिश्तेदारी में ग्राम आनेपुर आए थे। जहां बच्ची खेलते-खेलते अचानक गुम हो गई। उसको लगातार ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। तभी किसी बच्ची के पुलिस के पास होने की जानकारी मिलने पर वह कोतवाली आए। जहां उन्हें बच्ची सुरक्षित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed