{"_id":"69c6d14a133bfc09520204b7","slug":"police-rescued-a-woman-who-was-about-to-jump-in-front-of-a-train-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142023-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेन के आगे कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेन के आगे कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया
Sat, 28 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25- महिला को समझातीं दरोगा हेमलता। संवाद
अछल्दा। कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को एक महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन से कटने पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक की ओर दौड़ रही महिला को ऐन वक्त पर पकड़ लिया। इससे महिला की जान बच गई।
इटावा के गांव नगला विधि निवासी महेंद्र कुमार की पत्नी पिंकी (31) घरेलू विवाद के चलते गहरे तनाव में हैं। गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर वह अछल्दा रेलवे फाटक के पास पहुंच गईं। उन्हें जैसे ही ट्रेन के आने की जानकारी हुई, वह ट्रैक की ओर बढ़ने लगीं।
इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात महिला दरोगा हेमलता यादव की नजर उन पर पड़ी। महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगाने की कोशिश की, तभी हेमलता ने दौड़ लगाकर उन्हें सुरक्षित खींच लिया। इसके बाद महिला को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद उसके परिजन को सूचना दी गई। सूचना पाकर थाने पहुंचे पति महेंद्र कुमार को पुलिस ने काफी देर तक समझाया और भविष्य में विवाद न करने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि महिला को बचा लिया गया है।