फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police,narajgi,bharti

पत्नी से नाराज होकर पति ने खाया जहरीला पदार्थ

Tue, 18 Jan 2022 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
police,narajgi,bharti
अजीतमल। कोतवाली पुलिस को मुरादगंज चौराहे के पास एक युवक बेहोशी की हालत मे पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक युवक ने जहर खाया है। युवक की पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड में लिखे पते के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के झींझक थानाक्षेत्र के पिपरी गांव निवासी आकाश की शादी अजीतमल क्षेत्र के महाराजपुर गांव की एक युवती से हुई है। इस समय उसकी पत्नी मायके में रह रही है। आकाश ने बताया कि दो दिन पहले वह भी ससुराल आया था। वहां किसी बात पर पत्नी से उसकी तकरार हो गई। इसी से नाराज होकर वह ससुराल के बाहर निकला और गुस्से में जहर खा लिया। कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन

नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मुरादगंज चौराहे के पास सड़क पर आकाश बेहोशी की हालत में मिला था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बकौल थाना प्रभारी आकाश या उसके परिजनों की तरफ से कोई तहरीर मिलेगी, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed