{"_id":"64821b7c4151f609610d2ae9","slug":"police-kept-an-eye-on-the-person-who-lodged-the-report-of-fraud-auraiya-news-c-12-1-276168-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पर पुलिस ने गड़ाई नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पर पुलिस ने गड़ाई नजरें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात सराफा कारोबारी से छीनी गई चांदी के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस कोई कई ऐसे सुराग हाथ लगे हैं जिसमें शक की सुई शिकायतकर्ता की ओर घूम रही है।
पुलिस कर्मी बन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सराफा कारोबारी से छीने गए चांदी के दो बैग पुलिस के गले की फांस बन गए हैं। पुलिस की कई टीमें बुधवार से चांदी छीनने वालों की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।
पुलिस कई बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है। बता दें कि बांदा जिले के छोटी बाजार खिन्नी नाका निवासी मनीष सोनी उर्फ सागर पुत्र लक्ष्मी नारायन की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि बुधवार को स्कार्पियो सवार पुलिस की वर्दी में एक दरोगा, सिपाही व दो अन्य ने उसकी कार रोकी और जांच के बाद चांदी से भरे दो थैले छीन लिए गए थे। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी चारू निगम ने बताया कि चांदी छीनने की घटना संदिग्ध लग रही है। वहीं पुलिस की वर्दी में कौन थे उनका पता लगाया जा रहा है। एक-दो दिन में पूरी घटना का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
-- --
कार में नंबर प्लेट पर लगा था टेप
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस कार से चांदी लाई गई थी उस कार की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ऐसे क्यों किया गया। वहीं घटना के करीब 12 घंटे बाद पुलिस को जानकारी दिया जाना भी गले से नहीं उतर रहा है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कारोबारियों पर नजर गड़ा दी है।