फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police jeep collided with trolley, two policemen injured

Auraiya News: ट्राला से टकराई पुलिस जीप, दो पुलिस कर्मी घायल

Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police jeep collided with trolley, two policemen injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। गश्त कर रही पुलिस जीप अनंतराम टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे किराने खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे टोल कर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से एक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
अनंतराम चौकी पर तैनात चालक प्रवीन कुमार मंगलवार तड़के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार के साथ हाईवे पर गश्त कर रहा था। तीन बजे के करीब अनंतराम टोल प्लाजा के पास जीप अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्राला में घुस गई। जिसमें दोनों पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि जीप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

दुकानदारों ने ट्राला के चालक को पकड़ने के साथ घटना की जानकारी टोल कर्मियों को दी। जिस पर हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायल पुलिस कर्मियों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया गया। हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया है। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि ट्राला व चालक हिरासत में है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article